रांची , अक्टूबर 26 -- कप्तान आयुष बदोनी (नाबाद 106) की शतकीय और सुमित माथुर (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 309 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

आज यहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य और सनत सांगवान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 19वें ओवर में के. कुरैशी ने प्रियांश आर्य (39) रन को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद 35वें ओवर उत्कर्ष सिंह ने सतन सांगवान (37) रन को बोल्ड कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। यश ढुल (29) और आयुष डोसेजा (21) रन बनाकर आउट हुये। अनुज रावत (18) को उत्कर्ष सिंह ने आउट किया। एक समय में दिल्ली ने 181 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद सुमित माथुर ने आयुष बदोनी के साथ पारी को संभाला। इस दौरान आयुष बदोनी ने अपना शतक पूरा और सुमित माथुर ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित