नयी दिल्ली , अक्टूबर 19 -- आयुष बदोनी (217), सुमित माथुर (92) और अनुज रावत (नाबाद 61) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने छह विकेट पर 648 रन पर पारी घोषित कर दी।
आज यहां दिल्ली ने कल के चार विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरु किया। आयुष बदोनी ने कल पारी 115 रनों से आगे खेलते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। 117वें ओवर में उन्हें जेएम पटेल ने आउट किया। बदोनी ने 246 गेंदों में 22 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (217) रनों की पारी खेली। 137वें ओवर में सुमित माथुर के आउट होने के बाद दिल्ली ने छह विकेट पर 648 रन पर पारी घोषित कर दी। माथुर ने 184 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (92) रनों की पारी खेली। अनुज रावत 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित