पटना , सितंबर 22 -- युष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित करने तथा आवश्यकता के समय उपचार में उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी नागरिकों का आभा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को गति देने तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के माध्यम से शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है।

आभा कार्ड के माध्यम से नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल अभिलेखों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रखने में मदद मिलेगी। इससे आवश्यकता पड़ने पर उपचार के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने अपर जिला दंडाधिकारी, आपूर्ति एवं विशिष्ट पदाधिकारी, अनुभाजन, पटना को निर्देश दिया है कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर राशन का उठाव करने के लिए आने वाले सभी नागरिकों को आभा कार्ड के महत्व की जानकारी दी जाए तथा आभा ऐप के माध्यम से उनका आभा कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित