जयपुर , अक्टूबर 13 -- फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' का मंगलार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रमोशन किया।
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन की शुरुआत फिल्म के ट्रेलर मीडिया को दिखाने के साथ हुई। इसके बाद आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने चोखी ढाणी में फोटो सेशन में हिस्सा लिया।
इसके बाद दोनों कलाकारों ने कठपुतली शो एवं कालबेलिया नृत्य में राजस्थान की लोक संस्कृति का लुत्फ उठाया। इस दौरान वे स्थानीय कलाकारों के साथ भी थिरकते नजर आए।
इस अवसर पर आयुष्मान और सारा ने जयपुर और यहां की मेहमान नवाजी की जमकर तारीफ भी की। इस दौरान दोनों कलाकारों ने दर्शकों से 'उड़ता तीर' को बड़े पर्दे पर देखने की अपील भी की। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस, मुकुल देव, राम कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर भी नजर आयेंगे। आकाश ए. कौशिक के लेखन और निर्देशन में यह फिल्म बनी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित