नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- इस्पात मंत्रालय 28 अक्टूबर को राजधानी में इस्पात (स्टील) के आयात से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक खुली बैठक आयोजित करेगा।
मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नेताजी नगर 'स्टील रूम' में आयोजित इस खुली बैठक में कंपनियां और संगठन इस्पात आयात से जुड़ी समस्याओं और विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं रख सकते हैं। इसमें भाग लेने वाली इकाइयां अपने कारोबार आदि के विवरण और समस्या की संक्षिप्त जानकारी के साथ टेक(एट)स्टील(डॉट)इन पर ईमेल भेजकर उस इस चर्चा में शामिल होने के लिए अपना समय सुनिश्चित कर सकते हैं।
यह ओपन हाउस पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा और प्रतिभागियों को ईमेल के जरिए एक निश्चित समय बता दिया जाएगा। भीड़-भाड़ से बचने के लिए बिना पूर्व सूचना के प्रवेश की छूट नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित