दुबई , जनवरी 31 -- कर्टिस कैमफर (नाबाद 54) के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी से आयरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को दूसरे टी 20 मुकाबले में शनिवार को 30 रन से हरा कर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

आयरलैंड ने सात विकेट पर 170 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने के बाद यूएई को आठ विकेट पर 140 रन पर रोक दिया। कर्टिस कैमफर को 41 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से बनी नाबाद 54 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मार्क ऐडेर ने आयरलैंड की पारी में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन का योगदान दिया। कर्टिस कैमफ़र और मार्क ऐडेर ने आठवें विकेट के लिए 69 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित