कोंडागांव , मई 14 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे-30 स्थित बहीगांव में अपना ढाबा के पास गुरुवार सुबह आम से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रायपुर की ओर जा रही पिकअप अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पिकअप में लदा आम सड़क पर बिखर गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। हादसे के बाद चालक मौके से गायब हो गया। सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़े रहने से राहगीरों और अन्य वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सड़क किनारे हटाने की कार्रवाई में जुट गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित