बांका, जून 28 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह बांका जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल ने यहाँ आयोजित एक समीक्षा बैठक में रविवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
डॉ. जायसवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, बांका में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद, बांका गिरधारी यादव के साथ आसपास के क्षेत्रों के विधायक राम नारायण मंडल, पूरनलाल टुडू, जयंत राज कुशवाहा, मनोज यादव, मनीष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ,बांका ,उपविकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित