रायपुर , फरवरी 16 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अपने नेता की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से डरी हुई सरकार ने प्रदर्शन से पूर्व ही आप नेता को गिरफ्तार कर लिया, जो लोकतंत्र के लिए कलंक है।

सोमवार को आम आदमी पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार,आम आदमी पार्टी, नारायणपुर के जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नाग को पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया। पार्टी के अनुसार, नाग लंबे समय से क्षेत्र की जनता की समस्याओं, विशेषकर पेयजल संकट और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। वे आज इसी मुद्दे पर एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन प्रदर्शन से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित