भरतपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में कोड्याई गांव में मंगलवार को बकरी चराने गयी 65 वर्षीया कमला देवी मीणा की ढाई किलो चांदी के कड़ों एवं पाँच तोला स्वर्णाभूषण के लिए दोनो पैर काट कर की गई नृशंस हत्या के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेकर जस्टाना बाईपास पर रास्ता रोककर पूरी रात धरना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह विधायक इंदिरा मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई। वारदात के बाद क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हालात के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी बदमाशों की तलाश में पुलिस की जगह जगह छापेमारी कर रही है।
सू्त्रों ने बताया कि मौके पर कोड्याई गांव के ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्रों के सेंकड़ों लोगो का हुजूम जुट गया है। पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित