बलरामपुर/रामानुजगंज , मार्च 10 -- त्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध अफीम की खेती का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग दो एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य के दुर्ग जिले में इसी तरह का एक मामला उजागर हुआ था, जिससे पूरे प्रदेश में नशे के कारोबार को लेकर चिंता बढ़ गई है। आज दिन भर चली कार्रवाई के बाद भी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया जा सका है। खेतों के आसपास पुलिस के जवान रात भर सुरक्षा संबंधी ड्यूटी करेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी दो गई जानकारी, अब आगे की कार्रवाई बुधवार को की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित