भरतपुर , मार्च 17 -- राजस्थान में भरतपुर में बयाना के करौली सीमा से सटे डांग क्षेत्र में सोमवार रात आवासीय क्षेत्र में एक तेंदुए द्वारा एक गाय पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोड़ापुरा-नवलापुरा रोड पर चीलपुरा ताल के पास तेंदुए को देखे जाने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में वन क्षेत्र में अकेले न जाने की आग्रह किया है। वैसे ऐहतियात के तौर पर इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वहां से देर रात वाहन से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सड़क किनारे तेंदुए द्वारा गाय का शिकार करते देखा। उसने गाय की गर्दन पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ ने गाय को नहीं छोड़ा और घसीटकर जंगल में ले जाने की कोशिश करता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित