उदयपुर , सितम्बर 01 -- राजस्थान में आबकारी विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वॉश नष्ट किया है।
विभाग की ओर से मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीकानेर शहर एवं नोखा में आबकारी निरोधक दल ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके दो मामले दर्ज किये। श्रीगंगानगर के ग्रामीण क्षेत्र में की गयी कार्रवाई में 100 लीटर वॉश नष्ट किया गया।
इसी प्रकार पाली जिले के सोजत में अवैध मदिरा बरामद करके एक आराेपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। टोंक के मालपुरा में 1200 लीटर वॉश नष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित