उदयपुर , नवम्बर 02 -- राजस्थान में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है।

विभाग द्वारा सोमवार को यहाँ जारी विज्ञप्ति में बताया कि आबकारी निरोधक दल जोधपुर द्वारा पीपाड़ सिटी में एक होटल में दबिश देकर 73 देशी मदिरा के पव्वे, 12 बोतल बीयर एवं सात पव्वे अंग्रेजी मदिरा के बरामद किये। वहीं ब्यावर के बदनोर थाना क्षेत्र में बलेव गांव में रविवार रात्रि एक मकान में दबिश देकर मौके से 16 पेटियाें में रखे 810 पव्वे मेक्डावल विस्की के बरामद किये। इसकी अनुमानित कीमत दो लाख 550 रूपए आंकी गई है।

इसी प्रकार सिरोही के आबूरोड़ थाना क्षेत्र में 500 लीटर वाॅश सहित एक मदिरा भट्टी को नष्ट किया साथ ही मौके से 15 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा भी जब्त की। एक अन्य कार्रवाई में एक्टिवा वाहन से दो पेटियों में भरी बीयर बरामद की गई।

चित्तौड़गढ़ में बेगूं एवं कपासन क्षेत्रों में दबिश की कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 238 पव्वे देशी मदिरा एवं सात बोतल हथकड़ शराब जब्त की गई। भरतपुर के डीग में निरोधक दल ने तीन हजार लीटर वाॅश सहित दो मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 125 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित