बुरहानपुर , सितंबर 23 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा की शिकायत पर दबिश देकर पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्व किये है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में ग्राम सीवल के इंद्रानगर, बंजारवाड़ी, राठया वाड़ी, ग्राम साईंखेड़ा के इन्द्रा नगर, भील मोहल्ला, टांडा क्षेत्र में तथा ग्राम हैदरपुर में अलग अलग 17 स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 43 पाव देशी मदिरा मौके से बरामद कर जप्त की गई।
उक्त ग्रामों एवं अन्य अवैध मदिरा के ठिकानों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। आबकारी दल द्वारा लोगों को अवैध मदिरा की सूचना देने हेतु एवं सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित