उदयपुर , मई 04 -- राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों के दौरान 22 हजार लीटर से अधिक वाश नष्ट करके 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग की ओर से सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में इस दौरान 73 अभियोग दर्ज करते हुए 108.58 लीटर देसी मदिरा, 355.98 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 98.15 लीटर बीयर एवं 370 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इसी क्रम में 22 हजार 410 लीटर वाॅश नष्ट किया। एक चारपहिया एवं एक दुपहिया वाहन सहित दो वाहन जब्त करते हुए 12 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित