ऋषिकेश , अप्रैल 30 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कल देर रात श्यामपुर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर एक रेंस्टोरेंट से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी।
दबिश के दौरान टीम ने मौके से अनुज सिंह निवासी गली संख्या 08 कैनाल रोड ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब सात पेटी अवैध शराब जब्त की गई।
आबकारी टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित