रांची , फरवरी 16 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर पहुंचे और पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की।

श्री सोरेन ने आज पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की। राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी यहां हजारों -हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा -अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

श्री सोरेन ने कहा यहां आये हुए सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं और भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। आप सभी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित