फगवाड़ा , अगस्त 20 -- सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गुरुवार को फगवाड़ा में जेसीटीमिल रोड के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के नये कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर फगवाड़ा हलका प्रभारी डॉ राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि वह फगवाड़ा शहर के लोगों की सेवा के लिए पूरी लगन से काम करेंगे और यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेंगे कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावमें पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत से काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन कश्मीर सिंह मल्ली, नगर निगम के महापौर रामपाल उप्पल, दलजीत सिंह राजू, सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह बिरख, सुखदेव सिंह, एल.एस. मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित