चंडीगढ़ , नवंबर 1 -- पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूची जारी होने के बाद दो मौजूदा विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी छोड़ दी है। जौड़ामाजरा समाना और पठानमाजरा सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इन दोनों सीटों पर नए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित