तरनतारन , मार्च 09 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विकास संबंधी घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने इसे केवल "राजनीतिक नाटक" करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे पहले यह बतायें कि अकाली दल के कार्यकाल के दौरान गोइंदवाल साहिब में स्थापित 1,200 एकड़ का विशाल औद्योगिक परिसर अब खंडहर" में क्यों बदल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित