भरतपुर , जुलाई 30 -- राजस्थान में भरतपुर एवं डीग जिले में सात दिनों तक चंबल पेयजल परियोजना से पानी की आपूर्ति बाधित रहने की वजह से डीग जिले के कामां कस्बे में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन के पहले ही दिन पानी की किल्लत से आक्रोशित कस्बे के लोगों ने जगह जगह सड़कों पर अपना विरोध प्रदर्शित करतें हुये जलदाय विभाग पर टैंकरो के जरिये पानी की आपूर्ति में भारी हेरफेर के आरोप लगाए हैं।

आक्रोशित लोगों ने कहा कि विभाग पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने मे विफल नजर आ रहा है। पेयजल समस्या की बढ़ने से आमजन एक छोटी सी बाल्टी पाँच से दस रुपये में टैंकरों से खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे है।

कामां की विधायक नोक्षम चोधरीं की चुप्पी पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर करते उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित