भरतपुर , जुलाई 18 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र में कारवारी गांव के पास शुक्रवार देर रात आपसी रंजिश में एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बयाना-हिंडौन मार्ग पर एक शराब के ठेके के पीछे नामजद आरोपी ने एक अधेड़ तेजसिंह गुर्जर को गोली मार दी। पुलिस ने लहूलुहान हालत में पीड़ित को बयाना अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित