बारां , अप्रैल 29 -- राजस्थान में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में चार मई 'आपका विधायक आपके द्वार' जन सुनवाई कार्यक्रम यात्रा आरंभ की जा रही है।
कार्यवाहक जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल ने बुधवार को बताया कि करीब डेढ़ महीने तक चलने वाली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्राम एवं वार्ड स्तर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सुचारु एवं प्रभावी निष्पादन के लिए यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित