गोरखपुर , सितम्बर 09 -- रेल प्रशासन ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की सुविधा के लिए तात्कालिक प्रभाव से आनन्द विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनल से 16 सितम्बर से 29 नवम्बर तक तथा लौकहा बाजार से 17 सितम्बर से 30 नवम्बर तक 75 फेरों के लिये किरने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुध्दवार को बताया कि गाडी संख्या 04014 आनन्द विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार त्यौहार विशेष गाड़ी 16 सितम्बर से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनल से 15.40 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर,गोंडा, गोरखपुर कप्तानगंज, सिसवा बाज़ार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, तथा वाचस्पति नगर से छूटकर दूसरे दिन लौकहा बाजार 20.15 बजे पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि इसह प्रकार गाडी संख्या लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी 17 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से 21.30 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनल 03.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित