नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आनंद स्वरूप को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव ( आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से श्री स्वरूप को मंत्रालय में विशेष सचिव ( आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
वह अभी तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में महानिदेशक ( जांच) के पद पर थे। इस पद पर उनकी नियुक्ति उनके सेवा निवृत्ति के दिन 31 अगस्त-2029 या अगले आदेश तक रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित