, फरवरी 08, -- पूर्व विधानपार्षद स्व. केदार नाथ पांडेय के पुत्र आनंद पुष्कर ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें सदस्यता रसीद प्रदान कर जदयू परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि आनंद पुष्कर जमीन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उनके पार्टी में शामिल होने से जदयू को नई ऊर्जा और युवा जोश मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आनंद पुष्कर न्याय के साथ विकास की विचारधारा को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, चंदन कुमार सिंह, परमहंस कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित