पटना , अक्टूबर 21 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आधुनिक बिहार के शिल्पकार, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
डॉ. कुमार ने बुधवार को जारी संदेश में कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से राज्य के विकास को नई दिशा दी। जमींदारी उन्मूलन, औद्योगीकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान ने आधुनिक बिहार की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित