हैदराबाद , जून 12 -- तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने कहा है कि आधुनिक पुलिसिंग में टेक्नोलॉजी सबसे ताकतवर हथियार बन गई है और तेज़ी से बदलते डिजिटल माहौल में अपराध रोकने, जांच करने एवं साइबर अपराध से निपटने के लिए इसका सही इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है।

श्री आनंद ने शुक्रवार को यहां सीआईडी मुख्यालय में एडवांस्ड कंप्यूटर लैब और 'शी साइबर लैब' का उद्घाटन करने के बाद कहा कि तेलंगाना पुलिस देश में टेक्नोलॉजी अपनाने में सबसे आगे रही है। साथ ही, कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने और लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार नये और नवाचारी तरीके अपना रही है।

उन्होंने बताया कि इस सुविधा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से चलने वाला स्मार्ट कॉन्फ्रेंस, क्राइम एनालिटिक्स और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसे जांच की क्षमता बढ़ाने और डेटा-आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के मकसद से तैयार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित