पटना , मार्च 22 -- खायुक्त अनिल कुमार झा ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में गन्ना उद्योग विभाग की ओर सें लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। श्री झा ने गन्ना उद्योग विभाग के पवेलियन में लगाये गए विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शित उन्नत कृषि तकनीकों, गन्ना उत्पादन से संबंधित आधुनिक जानकारी एवं किसानों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को विस्तार से देखा।

इस अवसर पर ईखायुक्त ने विशेष रूप से हसनपुर चीनी मिल की ओर सें किसानों के लिए संचालित अनुदानित योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों को आधुनिक खेती अपनाने, लागत कम करने एवं उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में गन्ना उत्पादन भी सुदृढ़ होगा।

श्री झा ने निरीक्षण के दौरान स्टॉल की प्रस्तुति, तकनीकी जानकारी के सरल प्रदर्शन एवं किसानों को जागरूक करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

इस मौके पर उपस्थित हसनपुर चीनी मिल के अधिकारी दीपक कुमार चौधरी और राज चंद्रा ने भी गन्ना विकास, बेहतर प्रबंधन एवं टिकाऊ खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित