बुरहानपुर , अक्टूबर 22 -- मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र में आधार अपडेट कराने गई महिला से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आधार सेंटर संचालक शाहरुख अंसारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी अमित हनोतिया ने बताया कि महिला आधार अपडेट कराने सेंटर गई थी। आरोप है कि आधार अपडेट करने के बहाने संचालक ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित