हैदराबाद , जुलाई 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पायल शंकर ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित आदिलाबाद संयुक्त उपयोग हवाईअड्डा उत्तर तेलंगाना के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आदिलाबाद को औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स तथा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के संयुक्त सहयोग से विकसित की जा रही इस परियोजना पर लगभग 5,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें राज्य सरकार 2,278 करोड़ रुपये तथा रक्षा मंत्रालय लगभग 3,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा।

श्री शंकर ने कहा कि यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदिलाबाद के सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि हैदराबाद के बाद राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक पार्क आदिलाबाद में स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 2,200 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की जा चुकी है तथा अतिरिक्त 6,000 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा और औद्योगिक गलियारा वस्त्र, कृषि प्रसंस्करण और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा देगा तथा पिछड़े जिले में रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा।

भाजपा विधायक ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जी. किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार, राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जल्द ही हवाईअड्डे की आधारशिला रखी जाएगी तथा परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किये जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा और औद्योगिक गलियारा वस्त्र, कृषि प्रसंस्करण और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा देगा तथा पिछड़े जिले में रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा।

भाजपा विधायक ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जी. किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार, राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जल्द ही हवाईअड्डे की आधारशिला रखी जाएगी तथा परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किये जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित