मुंबई , फरवरी 10 -- शिवसेना के (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में एकल यात्री वाहनों पर 'केजेशन टैक्स' लगाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की और कहा सत्तारूढ़ पार्टी को केवल लोगों से वसूली की चिंता है, शहर को बदले में कुछ देने की नहीं।

भाजपा पार्षद मकरंद नरवेकर के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव गुट नेता ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसे मुंबई को "लूटने" का प्रयास बताया और सवाल उठाया कि क्या नागरिकों को खराब सड़कों, कम हुई बीईएसटी बसों और बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

श्री नरवेकर ने लंदन और सिंगापुर का उदाहरण देते हुए यातायात जाम और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भीड़भाड़ कर लागू करने का सुझाव दिया। प्रस्तावित कर व्यस्त समय (सुबह आठ बजे से 11 बजे और शाम पांच बजे से आठ बजे) के दौरान प्रति एंट्री 50-100 रुपये होगा और इससे वायु गुणवत्ता और सार्वजनिक परिवहन में सुधार के लिए सालाना 200-300 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।AAA PPP KKश्री ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह कितनी शर्म की बात है कि भाजपा मुंबई को सिर्फ लूटने के लिए देखती है और बदले में कुछ नहीं देती। भाजपा की केंद्र सरकार के पूरे कार्यकाल में आम बजट में मुंबई के लिए कोई खास प्रावधान नहीं है, जबकि सरकार के खजाने में इतना पैसा दिया गया है। यहाँ से उद्योग और नौकरियाँ छीन ली गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित