हैदराबाद , अक्टूबर 29 -- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को सुश्री बी. आदिता स्वप्ना को आंध्र प्रदेश महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

सुश्री स्वप्ना ने इससे पहले बिहार, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने इन राज्यों में संगठन की जमीनी स्तर पर पहुंच और नेतृत्व विकास को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्पण, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए, अब उन्हें आंध्र प्रदेश की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित