श्रीगंगानगर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को देर शाम एक आदतन तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरेंद्रसिंह उर्फ लवी (27) शाम को ए-माईनर नहर के साथ मार्ग पर कार में जा रहा था। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र सिंह इससे पहले 100 ग्राम, 50 ग्राम और चार ग्राम हेरोइन ले जाते तीन बार पकड़ा जा चुका है। वह आदतन हेरोइन तस्कर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित