नयी दिल्ली , अक्टूबर 02 -- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज गोयल ने शुक्रवार को कहा कि खादी आज आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम और करोड़ों बुनकरों की आजीविका बन गयी है।

गांधी जयंती के अवसर पर श्री गोयल ने ग्रामोद्योग भवन और ग्राम शिल्प एम्पोरियम में देशव्यापी विशेष छूट की शुरुआत की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी ने एक नया आयाम हासिल किया है। आज खादी 'आत्मनिर्भर भारत', 'वोकल फॉर लोकल', 'लोकल टू ग्लोबल' और 'विकसित भारत-2047' के संकल्पों को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित