भरतपुर , मार्च 28 -- राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सरसों मंडी से शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाश एक आड़तिया की दुकान से पांच लाख रुपये की नकदी से भरी अलमारी को उठाकर ले गए।

पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि बदमाश मैसर्स सुनील कुमार सहदेव की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और नकदी निकालने के बाद अलमारी को नाले में फेंककर फर हो गए। पुलिस ने उक्त अलमारी को नाले से बरामद किया है। दुकान मालिक एक दिन पहले ही बैंक से 12 लाख रुपए निकालकर लाया था, जिनमें से सात लाख रुपए किसानों को भुगतान कर दिए बाकी पांच लाख रुपए दुकान की अलमारी में रखे हुए थे।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की शिनाख्तगी के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित