भरतपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकान पर टॉफी लेने गयी आठ वर्ष की बालिका से 65 वर्षीय दुकानदार द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर घटित इस वारदात को लेकर पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को पुलिस में नामजद मामला दर्ज कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वृद्ध मासूम बालिका को बहला फुसलाकर दुकान के पीछे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाये गये। घर पहुंचकर डरी-सहमी बच्ची ने जब परिजनों को आपबीती बताई।

पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच उच्चाधिकारियों को सौंपी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित