नयी दिल्ली , मई 20 -- देश में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन सूचकांक में गत अप्रैल में साल-दर-साल 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

यह इस साल मार्च के 1.2 प्रतिशत और पिछले साल अप्रैल के एक प्रतिशत से अधिक है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में बिजली, इस्पात और सीमेंट उद्योगों में अच्छी मजबूती देखने को मिली जबकि रिफाइनरी उत्पादों, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरकों के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गयी।

बिजली उत्पादन 4.1 प्रतिशत, इस्पात का उत्पादन 6.2 प्रतिशत और सीमेंट का 9.4 प्रतिशत बढ़ा है। कोयला उत्पादन 8.7 फीसदी, रिफाइनरी उत्पादों का 0.5 प्रतिशत, कच्चे तेल का उत्पादन 3.9 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का 4.3 प्रतिशत और उर्वरकों का 8.6 प्रतिशत घट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित