भीलवाड़ा , मार्च 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने अवैध थिनर के बड़े जखीरे को बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नला का माताजी स्थित एक बाड़े में खड़ी पिकअप की तलाशी ली गयी, तो उसमें आठ ड्रम थिनर मिला, जिनका कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

पुलिस ने मौके पर छीतर भील को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला रसद अधिकारी को सूचित किया गया है, ताकि नमूना लेकर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित