नयी दिल्ली , मार्च 05 -- आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने सेवारत कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के संघों ,यूनियनों, संगठनों , संस्थानों के साथ-साथ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और इच्छुक व्यक्तियों से आयोग की तैयार की जाने वाली सिफारिश के बारे में ज्ञापन , प्रतिनिधित्व आमंत्रित करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन संरचित प्रारूप उपलब्ध कराया है।

आयोग की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिवेदन 30 अप्रैल, 2026 तक ज्ञापन और सुझाव तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

ज्ञापन प्रस्तुत करने का संरचित प्रारूप माईगव.काम पोर्टल पर भी उपलब्ध है। आयोग ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे केवल उपरोक्त पोर्टल पर ही अपने ज्ञापन प्रस्तुत करें। कागजी प्रतियां/ईमेल/पीडीएफ आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित