बैतूल , अक्टूबर 07 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर स्थित विद्या आनंद स्कूल की दो छात्राओं हिमांशी निरापुरे और रशिका गावंडे का अंडर-17 बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार दोनों छात्राओं ने 70वीं शालेय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर टीम में स्थान बनाया है। चयन की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्या डॉ. ऋतु चौबे और संचालक आनंद राठौर ने छात्राओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। खेल शिक्षक आशिफ खान ने दोनों खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान दोनों छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के स्टाफ ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित