नयी दिल्ली , अगस्त 28 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1521 - तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1600 - मुगलों ने अहमदनगर पर कब्ज़ा किया।
1856 - महान संत एवं समाज सुधारक नारायण गुरु का जन्म हुआ।
1858 - उंगलियों के निशान को पहचान के रूप में इस्तेमाल करने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ।
1896 - प्रसिद्ध उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्म हुआ।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1928 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खां का जन्म हुआ।
1937 - टोयोटा मोटर्स कंपनी की स्थापना हुई थी।
1984 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
2006 - दुनिया की सबसे अधिक उम्र वाली महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वाडोर में 116 वर्ष एवं 347 दिन की उम्र में निधन हुआ।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटों को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित