नयी दिल्ली , मार्च 29 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1899 - ब्रिटिश वकील सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म। इन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।

1908 - भारतीय महिला निशानेबाज़ खिलाड़ी यशस्विनी सिंह देसवाल का जन्म।

1908 - भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म।

1919 - महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट ऐक्ट के विरोध की घोषणा की।

1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया।

1981 - अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

1992 - फिल्मकार सत्यजीत रे को आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी से नवाज़ा गया।

1997 - कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

1998 - चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।

2002 - भारतीय गीतकार आनंद बख्शी का निधन।

2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।

2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।

2005 - भारतीय लेखक और कार्टूनिस्ट ओवी विजयन का निधन।

2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।

2006 - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।

2008 - रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।

2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित