नयी दिल्ली , अक्टूबर 29 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1611 - गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 - स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 - भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 - भारत का पहला पांच सितारा होटल 'अशोक' खुला।
1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1961 - रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1974 - मोहम्मद अली ने जार्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।
1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 - मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 - भारतीय फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।
1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2001 - लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी तीन परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
2003 - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ।
2004 - उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008 - असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित