नयी दिल्ली , नवंबर 27 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।

1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का क़ब्ज़ा हो गया।

1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1890 - भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन।

1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1922 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत झा आज़ाद का जन्म।

1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1980 - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक बी. एन. सरकार का निधन।

1990 - चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2000 - नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी।

2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।

2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित