नयी दिल्ली , नवंबर 25 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1688- फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1703- भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मरे। 1859 : चार्ल्स डिकन्स की 'ए टेल ऑफ टू सिटीज' का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका 'ऑल द इयर राउंड' में प्रकाशित हुआ।

1865 - लुइस कैरोल की पुस्तक 'एलिस इन वंडरलैंड' अमेरिका में प्रकाशित।

1919 - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।

1921 - देश में श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म।

1949 - देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।

1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत।

1984 - इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

1992 - विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।

1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।

2001 - नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।

2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।

2008 - मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।

2012 - अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।

2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।

2018 - अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत।

2019 - शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन 'महा विकास आघाड़ी' ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

2019 - ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित