नयी दिल्ली , दिसंबर 25 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1666 - सिखों के दसवें गुरु गाेविन्द सिंह का जन्म।

1748 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1899 - स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म।

1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन।

1925 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1929 - गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का जन्म।

1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1986 - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का निधन।

1997 - उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।

1999 - भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन।

2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।

2004 - रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।

2011 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के पूर्व 12वें मुख्यमंत्री एस. बंगरप्पा का निधन।

2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित