नयी दिल्ली , मार्च 24 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1655 - शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1668 - अमेरिका में पहली बार घुडदौड़ का आयोजन हुआ।
1807 - ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
1838- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का जन्म।
1920 - स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता उषा मेहता का जन्म।
1948 - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का जन्म।
1965 - नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008- टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।
2014 - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नन्दा का निधन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित