नयी दिल्ली , दिसंबर 24 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।

1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1892 - स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 - पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।

1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1977 - हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता। 2005 - मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

2012 - दक्षिणी कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे 27 लोगों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित